भारत: फिल्म अभिनेता सलमान खान ने जारी किया 'दबंग 3' का नया टीजर,
फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में लगे हुए हैं, और इस समय उनका पूरा ध्यान फिल्म को प्रमोट करने पर लगा हुआ है। अब उन्होंने अपनी फिल्म का नया टीजर जारी किया है। इसमें सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं।

भारतीय समाचार पत्र दैनिक जागरण के अनुसार इस टीज़र में सलमान अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी सोनाक्षी सिन्हा की रक्षा करने के लिए एक गुस्सैल आदमी में बदल जाते हैं, और गुंडों की पिटाई करते नजर आते हैं। उनके डायलॉग मजेदार हैं।
इस टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, ‘आ रहे हैं हम लगाने एक्शन का तड़का, तैयार रहिए!’ इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। फिल्म दबंग 3 इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए नज़र आएंगे, जबकि दक्षिण के सुपरस्टार किच्चा सुदीप फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
सलमान खान फिल्म में चुलबुल पांडे के तौर पर नजर आएंगे। सलमान खान इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हैं। इस फिल्म की कहानी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इस फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में वह अपने माता-पिता के साथ एक सीन भी करती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर जारी होते ही वायरल हो रहा है। सलमान खान के फैन्स इसे हाथों-हाथ ले रहे हैं।