इरफान खान के निधन पर बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर्स ने जताया दुख

इरफान खान की मौत की खबर आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
इरफान खान की मौत की खबर आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। सोशल मीडिया पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। Akshay Kumar, Sunny Deol, Kangana Ranaut से लेकर अनुपम खेर, फरहान अख्तर ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक उम्दा अभिनेता उनके बीच नहीं है। इरफान खान के निधन की खबर लगते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर्स ने उनके निधन पर दुख जताया है और कहा है कि उन्होंने इंडस्ट्री का एक हीरा खो दिया है। नईदुनिया के अनुसार, वहीं फैन्स ये मानने को तैयार नहीं है कि वाकई अब वह इस दुनिया में नहीं है।
अक्षय कुमार ने इसे एक भयानक खबर बताया। उन्होंने कहा कि हमारे समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।'
एक्टर फरहान अख्तर ने कहा, 'इरफान सही मायने में एक दयालु अभिनेता थे और उन्होंने जो जादू पर्दे पर उतारा उसे बहुत याद किया जाएगा।'
अनुपम खेर ने एक इमोशनल वीडियो मैसेज करके कहा कि वह बहुत जल्दी चला गया। उन्होंने लिखा, 'एक प्रिय मित्र, बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और एक अद्भुत इंसान इरफान खान के निधन की खबर से ज्यादा दिल दुखाने वाला और दुखद कुछ नहीं हो सकता। दुखद दिन !! उनकी आत्मा को शांति मिले।'
एक्टर सनी देओल ने ट्वीट किया, 'इरफान खान के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले।'