पश्चिमी चाड में "बोको हराम" के हमले में 14 लोगो की मौत
अधिकारियों की घोषणा के अनुसार, पश्चिमी चाड के एक गांव में बोको हराम आतंकवादी गुट के हमले में 14 लोग मारे गए और 13 लापता हो गए है।
अधिकारियों की घोषणा के अनुसार, पश्चिमी चाड के एक गांव में बोको हराम आतंकवादी गुट के हमले में 14 लोग मारे गए और 13 लापता हो गए है।
अल एन न्यूज के अनुसार क्षेत्रीय गवर्नर, एमोया स्वाबीबी ने बुधवार को कहा,", हमले के परिणामस्वरूप 14 लोग मारे गए, 5 घायल हैं और 13 लापता हैं," एमोया स्वाबीबी ने कहा कि यह हमला कैडा गांव के पास, चाड झील के किनारे हुआ था।
कैडा गांव कैमरून, चाड, नाइजीरिया और नाइजर की सीमाओं पर एक विशाल दुर्गम दलदली क्षेत्र में स्थित है।
स्वाबीबी ने कहा कि हमें पता है कि बोको हराम के लोग सीमाई क्षेत्र के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं इसलिए इस हमले के पीछे उन्हीं का हाथ है।
वही गवर्नर नोकी शराफ अल-दीन ने कहा कि हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस जगह हमला हआ वह "निषेध क्षेत्र में स्थित है जहाँ मछली पकड़ने की मनाही है।
aXA6IDMuMTUuMjMxLjY5IA==
ejasoft island