भारत:गुजरात के आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाला बिल पास
गुजरात के जामनगर स्थित तीन आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाला आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान विधेयक लोकसभा
गुजरात के जामनगर स्थित तीन आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने वाला आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान विधेयक लोकसभा में गुरुवार को ध्वनि मत से पारित हो गया। इसमें आयुर्वेद के तीन संस्थानों के क्लस्टर को जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसर में शामिल कर राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ने कुछ संशोधन प्रस्ताव दिए जिन्हें ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया।
अमर उजाला के अनुसार बिल पर बहस के दौरान आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा, 'भारत की प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में दुनिया भर के लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में इसके शोध संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देना किसी हाल में गलत नहीं है।' उन्होंने बताया कि दुनियाभर के 14 राष्ट्रों के साथ आयुर्वेद को लेकर करार हुआ है। 58 देशों में 28 सूचना केंद्र आयुर्वेद का प्रचार कर रहे हैं। क्लस्टर में आयुर्वेद परास्नातक शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, गुलाबकुंवरबा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं आयुर्वेद औषधि विज्ञान संस्थान को शामिल किया जाएगा।
aXA6IDMuMTQwLjE4NS4xNzAg ejasoft island