भारत: विश्व रेडियो दिवस पर भदाना गांव ने बनाया रेखाचित्र
आज 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस है। संयुक्त राष्ट्र की रेडियो यूएनओ की वर्षगांठ भी आज है। 1946 में इसी दिन वहां रेडियो स्टेशन स्थापित हुआ था और तब पहली बार 13 फरवरी 2012 को यह विश्व रेडियो दिवस पूरी दुनिया में उमंग-उत्साह के मनाए जाने की शुरूआत हुई।

दैनिक भास्कर के अनुसार, भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने विश्व रेडियो दिवस की पूर्व संध्या पर एक रेडियो का रेखाचित्र बनाया। 13 फरवरी को विश्व में रेडिय़ो दिवस मनाया जाता है। 83 वर्ष पूर्व 23 जुलाई 1927 को भारत में रेडियो का पहला प्रसारण मुंबई से हुआ। दुनिया में रेडियो प्रसारण का इतिहास काफी पुराना नहीं है। सन 1900 में मारकोनी ने इंग्लैंड से अमेरिका बेतार संदेश भेजकर व्यक्तिगत रेडियो संदेश की शुरुआत की।
भारत में 23 जुलाई, 1927 को प्रायोगिक तौर पर प्रसारण शुरू किया गया। आजादी के समय 1947 में इसका केवल 6 केन्द्रों व 18 ट्रांसमीटरों का केन्द्र था तथा उसकी पहुंच केवल 11 प्रतिशत लोगों तक थी। आज आकाशवाणी के 231 केन्द्र तथा 373 ट्रांसमीटर हैं तथा इसकी पहुंच 99 प्रतिशत लोगों तक है। भारत जैसे बहु संस्कृति, बहुभाषी देश में आकाशवाणी से 24 भाषाओं में इसकी घरेलू सेवा में प्रसारण होता है।
aXA6IDE4LjIxNy43My4xODcg ejasoft island