एंटोनियो गुटेरेस का भारत और पाकिस्तान से आग्रह, वार्ता से विवादों का हल किया जाए
पाकिस्तान की यात्रा कर रहे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 16 फरवरी को भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और वार्ता से विवादों को हल करने का आग्रह किया।
पाकिस्तान की यात्रा कर रहे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 16 फरवरी को भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और वार्ता से विवादों को हल करने का आग्रह किया।
CRI के अनुसार, गुटेरेस ने उसी दिन इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतते हुए तनाव कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। वे इसके लिए मध्यस्थता करना चाहते हैं।
गुटेरेस ने कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कूटनीति और वार्ता ही एकमात्र रास्ता है, केवल कूटनीति और वार्ता से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप समाधान की खोज की जाएगी।