संयुक्त राष्ट्र: पूरी दुनिया में युद्ध और संघर्ष रोके जाएं, कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करें
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 'तत्काल वैश्विक सीजफायर' की अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर में जारी सभी युद्ध और संघर्ष रोक दिए जाएं ताकि वैश्विक महामारी कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने 'तत्काल वैश्विक सीजफायर' की अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर में जारी सभी युद्ध और संघर्ष रोक दिए जाएं ताकि वैश्विक महामारी कोविड-19 से मिलकर मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का एक साझा दुश्मन कोरोना वायरस है। जबकि विश्व भर में सशस्त्र सेनाएं युद्ध में व्यस्त हैं।संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतेरस ने यह अपील सोमवार को ऐसे समय में की है जब विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। जबकि दिसंबर में चीन में पहली बार कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद अब तक 174 देशों में इस वैश्विक महामारी ने 3,41,300 लोगों को संक्रमित किया है।
दैनिक जागरण के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान गुतेरस ने कहा कि पूरा विश्व एक साझा दुश्मन कोविड-19 का सामना कर रहा है। इसके बावजूद दुनिया भर में सशस्त्र सेनाएं युद्ध करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह आज विश्व से आह्वान कर रहे हैं कि वह दुनिया के हर कोने में तत्काल वैश्विक सीजफायर घोषित करें। अब समय आ गया है कि सैन्य संघर्षो का लॉकडाउन किया जाए और अपने जीवन की रक्षा की असली लड़ाई के लिए मिलजुलकर ध्यान केंद्रित किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह वायरस किसी की राष्ट्रीयता या प्रजाति, वर्ग या धर्म को नहीं देखता है। यह जानलेवा संक्रामक वायरस लगातार सभी पर हमला करता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि विश्व भर में जारी हिंसक संघर्षो के कारण विभिन्न देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जबकि इन परिस्थितियों की सबसे ज्यादा कीमत महिलाओं, बच्चों और असमर्थ लोगों ने चुकाई है। जो लोग विस्थापित और उपेक्षित हैं, वहीं सबसे अधिक युद्ध के सताए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों पर कोविड-19 का खतरा सबसे अधिक मंडरा रहा है।
aXA6IDMuMTMzLjEyLjE3MiA=
ejasoft island