अमेरिका में 20 खरब डॉलर के विशेष पैकेज का ऐलान, बेरोजगारों को मिलेगी सीधे मदद
अमेरिका ने लॉकडाउन के कारण व्यवसाय और स्वास्थ्य प्रणाली को पटरी पर लाने के लिए 20 खरब डॉलर विशेष पैकेज का ऐलान किया है।
अमेरिका ने कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए एक बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। लॉकडाउन के कारण व्यवसाय और स्वास्थ्य प्रणाली को पटरी पर लाने के लिए 20 खरब डॉलर विशेष पैकेज का ऐलान किया है। अमेरिकी सीनेट के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने इसको हरी झंडी दे दी है। अभूतपूर्व आर्थिक बचाव पैकेज अधिकांश अमेरिकियों को प्रत्यक्ष भुगतान देगा। श्रमिकों को आर्थिक तंगी से उबारा जाएगा। इससे बेरोजगारी से निपटने और छोटे व्यवसायों को उबारने में मदद मिलेगी। अस्पतालों को भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
दैनिक जागरण के अनुसार, अभूतपूर्व आर्थिक बचाव पैकेज में व्यक्ति की सहायता राशि सीधे जनता के पास जाएगी। इसके तहत प्रति वयस्क नागरिक को 1,200 डॉलर का एक बार भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक बच्चे को 500 डॉलर मिलेगा। COVID-19 रोगियों का उपचार कर रहे अस्पतालों के लिए एक बड़ी राशि हालिस होगी। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर कहा कि यह पैकेज पहले से प्रस्तावित तीन महीनों के बजाय चार महीने तक श्रमिकों के वेतन देने में मदद करेगा।
एक सीनेटर ने कहा कि यह पैकेज अमेरिकियों को स्वास्थ्य के सबसे गंभीर खतरों से उबारेगा। सीनेटर ने कहा कि अमेरिका के लिए यह सबसे खतरनाक दौर है। यह अमेरिकी समृद्धि के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यह सबसे गंभीर खतरा है। महामंदी के बाद देश एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। इन सबके बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि जल्द ही देश सामान्य स्थिति में लौट आएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में कई लोगों को काम पर वापस बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ताजा हालात को देखते हुए 12 अप्रैल तक देश को सामान्य स्थिति में लौटने की उम्मीद है।
aXA6IDE4LjIxOC4xMjcuMTQxIA== ejasoft island