भारत की ईंधन जरूरतों को पूरा करने में अमेरिका सक्षम: व्हाइट हाउस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की पहली यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ईंधन क्षेत्र में साझेदारी की असीम संभावनाएं हैं।
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की पहली यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ईंधन क्षेत्र में साझेदारी की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत जितना चाहेगा, अमेरिका ईंधन की उतनी आपूर्ति कर सकता है। ट्रंप के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सौदे को लेकर बातचीत चल रही है। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
NBT के अनुसार, ट्रंप ने इस बारे में बुधवार को कहा कि यह यात्रा बेहद खास होगी तथा दोनों देशों की मित्रता को आने वाले समय में मजबूत बनाने में महत्पूर्ण साबित होगी। ट्रंप की इस यात्रा से पहले दोनों देश एक बड़ा रक्षा सौदा करने की तैयारी में हैं। इस सौदे में भारतीय नौसेना द्वारा अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन से 2.6 अरब डॉलर के हेलीकॉप्टरों की खरीद भी शामिल है।
aXA6IDQ0LjIwMC4xNzQuMTU3IA== ejasoft island