अर्थव्यवस्था
दुनियाभर में वायरस फैलाने के बाद अब चीन ने लगाया वन्य जीवों के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
कोरोना वायरस के दुष्परिणामों का सामना कर रहे चीन ने अब देश में वन्य जीवों के मांस के कारोबार पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दुष्परिणामों का सामना कर रहे चीन ने अब देश में वन्य जीवों के मांस के कारोबार पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी। वैज्ञानिकों का मानना है कि संभवतः कोरोना वायरस जंगली जानवरों के मांस खाने से पहले किसी इंसान में फैला उसके बाद ये संक्रमण अब विश्व के तमाम देशों में पहुंच चुका है। अब यहां सरकार की ओर से एक आदेश जारी कर दिया गया है।
जागरण के अनुसार, इस आदेश के मुताबिक राष्ट्रीय महामारी की स्थिति पर काबू पाए जाने तक वन्य जीवों की सभी प्रजातियों के पालन, परिवहन और बिक्री पर रोक रहेगी। प्रतिबंध का आदेश कृषि मंत्रालय, बाजार नियमन करने वाले राज्य प्रशासन ने दिया है।
aXA6IDMuMTQxLjE5OS4xMjIg ejasoft island