एक्ट्रेस हिना खान ने स्केच के जरिए दिखाई भारत में लॉकडाउन की त्रासदी
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में COVID-19 के 942 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कुल 1071 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं।
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में COVID-19 के 942 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कुल 1071 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं। आम जनता से लेकर सेलिब्रेटीज तक सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। लॉकडाउन के वक्त स्टार्स की ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर एक्ट्रेस हिना खान की वायरल हो रही है, जिसमें उन्होने अपनी पेंटिंग के जरिए भारत में लॉकडाउन की स्तिथि को समझाया है।
क्विंट हिंदी के अनुसार, हिना ने भारत में चल रहे लॉकडाउन की एक तस्वीर बनाई है, इसमें भारत का नक्शा बना हुआ और जंजीरों से जकड़ा हुआ एक बड़ा सा ताला लगा हुआ है। इस तस्वीर में हिना ने कोरोना से लड़ रहे भारत की त्रासदी को दिखाया है। इस स्केच को पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा है ‘’मेरे ये स्केच भारत की मौजूदा स्थिति को बयां करता है। यह एक तस्वीर हजारों कहानियां बयां करती है। यह वो समय है कि भारत एक और कठिन चुनौती का सामना कर रहा है। और हम इसे बेहतर बनाएंगे और जिंदा रखेंगे। और आप जानते हैं कि इतिहस खुद को दोहराता है।
aXA6IDMuMTQ2LjM0LjE5MSA= ejasoft island