दुनिया के 25 फीसदी लोग यूज कर रहे व्हाट्सऐप, भारत सबसे बड़ा बाजार
फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप की यूजर्स संख्या 2 अरब हो गई है, जो दुनिया की कुल आबादी का करीब 25 फीसदी है। व्हाट्सऐप के जरिए लोग एक दिन में 60 अरब मैसेज का आदान-प्रदान करते है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्स एप के लिये भारत सबसे बड़ा बाजार है।
फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप की यूजर्स संख्या 2 अरब हो गई है, जो दुनिया की कुल आबादी का करीब 25 फीसदी है। व्हाट्सऐप के जरिए लोग एक दिन में 60 अरब मैसेज का आदान-प्रदान करते है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्स एप के लिये भारत सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि कंपनी की तरफ से भारत में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या का खुलासा नहीं किया है। व्हाट्सऐप ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि उसके यूजर की संख्या 40 करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है। मार्क जुकरबर्ग ने फरवरी 2018 में कहा था कि व्हाट्स एप के सक्रिय यूजर की संख्या 1.5 अरब है।
अमेरिका की सिक्योरिटी एडं एक्सचेंज कमीशन (SEC) की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप के बाद चीनी मैसेजिंग ऐप वीचैट के करीब एक अरब यूजर्स हैं। वहीं टेलीग्राफ के 300 मिलियन यूजर हैं। Statista.com के मुताबिक व्हाट्सऐ के साल 2020 के अंत तक 2.7 बिलियन यूजर्स हो सकते हैं. वहीं साल 2021 तक 2.87 बिलियन और साल 2022 तक यह संख्या 3 बिलियन हो सकती है।
मनी भास्कर के अनुसार, व्हाट्सऐप को हाल ही मे भारत में नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से पेमेंट प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पे की इजाजत दे दी गई है। यह सर्विस पेटीएम और गूगल पे जैसी होगी। व्हाट्सऐप भारत में डेटा लोकेलाइजेशन पर भी काम कर रहा है। इसके लिए व्हाट्सऐप की तरफ से 250,000 डॉलर का निवेश किया जाएगा।