भारत और पुर्तगाल के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर ,आतंकवाद से निपटने के लिए आपसी सहयोग पर जोर
भारत और पुर्तगाल ने शुक्रवार (14 फरवरी) को समुद्री, बौद्धिक संपदा अधिकार, हवाई क्षेत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में 14 समझौते और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के अपने समकक्ष रेबेलो डी सूसा से राष्ट्रपति भवन में मुल
भारत और पुर्तगाल ने शुक्रवार (14 फरवरी) को समुद्री, बौद्धिक संपदा अधिकार, हवाई क्षेत्र और वैज्ञानिक अनुसंधान क्षेत्र में 14 समझौते और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के अपने समकक्ष रेबेलो डी सूसा से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। सूसा पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। कोविंद ने कहा कि पुर्तगाल के साथ भारत का संबंध विशिष्ट है और दोनों देश 500 सालों का इतिहास साझा करते हैं।
लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय एजेंडे का विस्तार कई क्षेत्रों में हुआ है। ये दोनों देश विज्ञान, तकनीक, रक्षा, शिक्षा, नवोन्मेष और स्टार्टअप, जल और पर्यावरण समेत कई अन्य क्षेत्रों में साथ आ रहे हैं। आतंकवाद को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कोविंद ने कहा कि हमें इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना होगा।
पुर्तगाल दक्षिणी यूरोप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण देश है और पिछले 15 वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हुई है। अक्तूबर 2005 में पुर्तगाल ने अबू सलेम और मोनिका बेदी का प्रत्यर्पण किया था जिन पर आतंक से जुड़े आरोप थे। पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार (13 फरवरी) की रात को भारत पहुंचे।
aXA6IDQ0LjE5Mi4xMzIuNjYg ejasoft island